फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के घर आया था महिलाओं ने बच्चा चोर कह पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को महिलाओं ने बच्चा चोर कह कर पीटा
विज्ञापन

सदर कोतवाली के जेल के पास बुधवार की रात हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बहन के घर आए एक शख्स को बच्चा चोर कहकर महिलाओं ने पिटाई कर दी। घटना बुधवार रात की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। युवक दिमागी रूप से कमजोर बताया जा रहा है। बरहज इलाके के देईडीहा गांव के एक शख्स के बहन का घर सदर कोतवाली के सोंदा गांव में है। बुधवार की शाम वह बहन के घर आया। बताया जा रहा है कि बहन के घर भोजन करने के बाद देर रात वह जेल के पास पहुंचा। यहां सड़क में झोपड़ी डालकर रहने वालों के घर के पास खड़ा था कि महिलाओं ने बच्चा चोर कहकर उसे पकड़ लिया। वह लाख दुहाई देता रहा, लेकिन महिलाएं नहीं मानीं और जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। कोतवाली में उससे पूछताछ की जा रही है। इस बाबत प्रभारी सदर कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि जिला जेल के पास बच्चा चोर कह महिलाओं ने एक शख्स को पीटा। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बातचीत में लग रहा है कि वह मानसिक रूप से कमजोर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें