फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबा किशोर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबा किशोर, मौत
विज्ञापन

सदर कोतवाली के रुच्चापार पोखरे में मूर्ति विसर्जन करने गया था
देवरिया खास मोहल्ले के बरई टोला का रहने वाला था रोशन
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। मूर्ति विसर्जन के दौरान एक किशोर सोमवार की देर रात रुच्चापार गांव के दुर्गा मंदिर के पोखरे में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाश शुरू कराई। मंगलवार की सुबह उसका शव बरामद किया गया। देवरिया खास मोहल्ला निवासी मनोज राजभर का 16 वर्षीय बेटा रोशन राजभर मोहल्ले में स्थापित श्रीकृष्ण की मूर्ति का विसर्जन करने मोहल्ले के लोगों के साथ रुच्चापार दुर्गा मंदिर के पोखरे पर गया था। रात 10 बजे के बाद ट्रॉली से वे लोग मूर्ति लेकर पहुंचे। यहां सभी मिलकर ट्रॉली से मूर्ति उतार कर पोखरे में विसर्जित करने लगे। इसी दौरान रोशन गहरे पानी में डूब गया। साथ के लोगों ने खोजबीन शुरू की और पुलिस को सूचना दी गई। सदर कोतवाल अरुण मौर्य मयफोर्स पहुंचे। रातभर किशोर के तलाश होती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। मनोज राजभर के दो रिश्तेदार मंगलवार की सुबह पहुंचे और खोजबीन शुरू की तो सुबह साढ़े पांच बजे शव मिल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। सदर कोतवाल अरुण मौर्य ने बताया कि सोमवार की रात मूर्ति विसर्जन के दौरान किशोर पोखरे में डूब गया था। मंगलवार की सुबह उसका शव बरामद हो गया। गौरतलब है कि मनोज राजभर की पांच संतानों में रोशन तीसरे नंबर का था। बड़ी बेटी चांदनी की शादी कर चुके हैं। वंदना की शादी की तैयारी में हैं। मजदूर पिता की माली हालत ठीक करने के लिए रोशन बंगलुरू गया था। दो माह पहले लौटा। उसकी मौत से मां संगीता देवी, बहन चांदनी, वंदना, पूजा और छोटे भाई प्रिंस का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के लोग नियति को कोस रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें