संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गोरखपुर क्रिकेट एसोसिएशन और जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को पूर्वांचल चैंपियन लीग की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए मैच में देवरिया ने कुशीनगर की टीम को चार विकेट से हराया।
रवींद्र किशोर शाही स्टेडियम में ग्रुप डी का पहला मुकाबला जिला क्रिकेट एसोसिएशन देवरिया और कुशीनगर के हुआ। टॉस जीतकर कुशीनगर ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 27 ओवर में 156 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ राय ने 47 गेंद में 2 चौके की मदद से 26, राहुल साहनी ने 12 गेंद में 2 चौके की मदद से 18 रन का योगदान दिया। देवरिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मनीष शुक्ला ने 6 ओवर 25 रन देकर छह विकेट हासिल किया। अनुज व अमित यादव ने 5 ओवर में दो-दो विकेट हासिल किया। जवाब में उतरी देवरिया ने 24.2 ओवर में ही छह विकेट के नुकसान पर 157 रन बना दिए। देवरिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आकाश ओझा ने 56 गेंद में 5 चौके व 3 छक्के की मदद से 67 रन बनाया।ि