ट्रॉफी आदि के साथ विजेता देवरिया की टीम संवाद
पिपरा भुल्ली में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के पिपरा भुल्ली गांव में जय मां स्पोर्टिंग क्लब की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को खेले गए फाइनल मैच में देवरिया की टीम ने सोनाड़ी को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका ने विजेता-उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी आदि देकर सम्मानित किया।
टॉस जीतकर देवरिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 12-12 ओवर के निर्धारित मैच में देवरिया की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाया। जवाबी पारी में सोनाड़ी की टीम 11 ओवर में 91 रन बनाकर आउट हो गई। देवरिया के बुलेट बाबा ने पांच विकेट हासिल किया। जिन्हें मैन ऑफ द मैच खिताब से नवाजा गया। जबकि मुरारी को मैन ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। मैच में धनंजय और शिवम पांडेय ने आंखों देखी सुनाया। मौके पर सोनू यादव, जितेंद्र, रामजी सिंह, अनुराग मिश्र, सूर्यप्रकाश मिर, अभिषेक कुमार, करुनानिधि, हितेश, अभिनव यादव, मोहन प्रजापति, व्यास गुप्त और प्रदीप विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।