फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवती ने युवक पर छींटाकशी का लगाया आरोप

Thu, 22 Feb 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
महुआडीह स्थानीय चौराहा का है मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महुआडीह चौराहे पर बृहस्पतिवार की शाम को एक युवती युवक से बहस करने लगी। उन्हें आपस में झगड़ते देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। युवती, युवक पर छींटाकशी का आरोप लगा रही थी। मौके पर युवती ने पुलिस को बताया कि युवक गांव का ही है। उसने रास्ते में उससे छींटाकशी की। पुलिस ने पूछताछ कर युवती को छोड़ दिया। युवती ने तहरीर नहीं दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि दोनों का आपस में प्रेम संबंध चल रहा था। युवक ने युवती को किसी और से बात करते देख लिया तो उसने नाराज होकर युवती को डांट दिया। इससे बात बिगड़ गई। फिर दोनों में बहस हो गई। दोनों महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव के हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि युवती को बुलाया गया है। आने के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें