संवाद न्यूज एजेंसी
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती सिलाई सीखने गई और घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन करने के बाद थकहार कर युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी पुत्री खोजने की गुहार लगाई है।
बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती पास के सरौरा चौराहा स्थित एक सिलाई प्रशिक्षण केंद्र पर सिलाई सीखती थी। वह सोमवार को घर से सिलाई सीखने के लिए सरौरा चौराहा पर गई थी। लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंची। बुधवार को किसी अनहोनी की आशंका में युवती के पिता ने पुलिस को पुत्री को ढूंढ़ने की तहरीर दी है। संवाद