फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर में युवती को अकेले देख मनचलों ने की छेड़छाड़, ग्रामीणों ने पकड़ा

Wed, 01 May 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
-आरोपियों की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंपा, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। ननिहाल आई युवती को घर में अकेले पाकर चार युवकों ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया। लोगों ने उनकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। युवती की मां ने थाने में तहरीर देकर चारों पर घर में चोरी करने और छेड़छाड़ करने की शिकायत की है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
भटनी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती क्षेत्र के ही एक गांव में ननिहाल में रहती है। सोमवार की रात परिजनों के कहीं जाने की वजह से वह घर में अकेली थी। तभी गांव के ही चार युवक घर में युवती को अकेली देख चुपके से घुस गए। आरोपी युवती का हाथ पकड़ कमरे में लेकर जाने लगे। युवती के शोर मचाने पर पड़ोस के घरों में सो रहे लोगों ने आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने उनकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सूचना देकर बुलाया और उन्हें सौंप दिया। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। हालांकि, पकड़े गए युवकों ने बताया कि युवती के बुलाने पर वह वहां गए थे। इसी दौरान पड़ोस के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया।
सीओ भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने कहा कि युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें