फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रुद्रपुर में आम बजट के खिलाफ सपा के फ्रंटल संगठनों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सपा के चारों फ्रंटल संगठनों ने बृहस्पतिवार को आम बजट के खिलाफ रुद्रपुर में प्रदर्शन किया। उन्होंने बजट को झुनझुना बताकर बजट नहीं झुनझुना है का नारा लगाया। युवा संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हाथ में झुनझुना लेकर बस अड्डे से तहसील तक मार्च किया। प्रदर्शन में सपा युवजन सभा, लोहिया वाहिनी, यूथ ब्रिगेड और सपा छात्र सभा के कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के आम बजट में आम आदमी कहीं नजर नहीं आ रहा है। यह खास लोगों के लिए बनाया गया है। इसमें गरीब, किसान, ग्रामीण, छात्र, नौजवान, बेरोजगार और महिलाओं को दरकिनार कर दिया गया है। किसानों की कर्जमाफी, पुरानी पेंशन, स्थाई नौकरी पर सरकार चुप है। वित्त मंत्री ने मध्यमवर्गीय लोगों को निराश किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में मनोज यादव, खुर्सेद आलम, अवनीश यादव, जितेश यादव, अमित प्रधान, रामगोविंद, चंदन गुप्ता, रामबृक्ष राजभर, अवधेश गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें