देवरिया। केमिस्ट और वेलफेयर एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक बृहस्पतिवार को शहर के छह मुखी चौराहा स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें एक स्वर से चंदौली में संगठन के महामंत्री रोहिताश पाल की हुई हत्या की निंदा की गई। साथ ही पुलिस से हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि चंदौली के जिला महामंत्री रोहिताश पाल की बुधवार की रात करीब 10.30 बजे अपने प्रतिष्ठान को बंद कर घर जाते समय हत्या कर दी गई। बैठक के अंत में दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह, संयुक्त सचिव हिमांशु कुमार सिंह, दीपक गुप्ता, अजय अग्रवाल, नरेंद्र मिश्र, अनूप कुमार गुप्ता, राम नयन प्रजापति, अरविंद सिंह, सतेन्द्र शुक्ला, राकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।