फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक से निष्पक्ष विवेचना की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक से निष्पक्ष विवेचना की गुहार
विज्ञापन

भाटपार रानी। बनकटा थाना के ग्राम कुरमौली उर्फ बख्शी गांव के निवासी ध्रुवदेव ने अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ को पत्र भेज कर निष्पक्ष विवेचना की गुहार लगाई है। पत्र में उन्होंने बताया है कि बनकटा पुलिस उन्हें तथा उनके परिवार के सदस्यों को मुकदमे में फंसाने का काम कर रही है। इससे उनका पूरा परिवार मानसिक तनाव में आ गया है। अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिस अधीक्षक देवरिया को विवेचना में सीसीटीवी फुटेज एवं सीडीआर व वैधानिक साक्ष्यों को संकलित कराने एवं आख्या देने का आदेश 2 फरवरी 2021 को दिया है। इसके बावजूद सही साक्ष्य देने पर पुलिस लेने से इनकार करते हुए एक पक्षीय कार्रवाई कर रही है। उन्होंने अपर पुलिस महानिदेशक से निष्पक्ष विवेचना की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें