देवरिया। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को व्यापार बंधु की बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों को व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन व्यापारियों की सुरक्षा व सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। व्यापारियों ने नगर पालिका परिषद देवरिया के स्वकर निर्धारण से जुड़ा मुद्दा उठाया, जिस पर डीएम ने उन्हें उचित कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया। मीट-मछली के खुले में विक्रय का प्रकरण भी उठा। व्यापारियों ने मीट-मछली विक्रेताओं के लिए एक अलग स्थान निर्धारित करने की मांग की। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में व्यापारियों से जुड़े प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए सीडीओ को नामित किया। इस दौरान सीडीओ रवींद्र कुमार, एएसपी डॉ. राजेश सोनकर, व्यापारी नेता शक्ति गुप्ता, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी आरके सिंह, एलडीएम अरुणेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद