बरहज। नगर के लवरछी बाईपास पर रामजानकी मार्ग भूमि बचाओ संघर्ष समिति और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं क्रमिक अनशन पर मंगलवार को भी जारी रहा। सभी ने एनएच द्वारा अधिग्रहीत किए गए जमीन के उचित मुआवजे और बदहाल सड़कों को लेकर सरकार पर रोष व्यक्त किया। भूमि बचाओ संघर्ष समिति के सुरेंद्र यादव और सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मरकड़ा चौराहे पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन भी किया। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की बदहाल सड़कों पर सरकार को घेरते हुए कहा कि टूटी सड़कों से जिम्मेदार बेपरवाह हैं। इस मौके पर रणविजय सिंह, सतेंद्र यादव, हिमांशु सिंह, विकास कन्नौजिया, दिनेश यादव, अंकित सिंह, विशाल जायसवाल, आनंद यादव, सत्यवान मिश्र, दिनेश कुमार, अनीस शर्मा आदि मौजूद रहे।