भाटपाररानी। कई माह से भाटपाररानी और सलेमपुर में खाली चल रहे सीओ की कुर्सी पर तैनाती को लेकर शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सलेमपुर और भाटपाररानी में पुलिस उपाधीक्षक की कुर्सी खाली रहने पर डीजीपी से डीएसपी की तैनाती की मांग की है। स्वामी ने बताया कि भाटपाररानी और सलेमपुर में पुलिस उपाधीक्षकों की तैनाती के लिए डीजीपी से बात की है। एसपी संकल्प शर्मा ने दो दिन में सीओ के तैनाती का आश्वासन दिया है। सलेमपुर और भाटपाररानी में पुलिस उपाधीक्षक का पद काफी समय से खाली चल रहा है। कोई जनप्रतिनिधि इस प्रकरण पर ध्यान नहीं दे रहा था। कुछ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से इस मुद्दे को उठा रहे थे, स्वामी आनंद स्वरूप ने इस मामले का संज्ञान लिया और कप्तान से बात की। संवाद