देवरिया। डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार को जनपद में कुल छह परीक्षा केंद्रों पर हुई। इसमें दोनों पालियों में मिलाकर कुल 3046 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा सभी केंद्राें पर सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से करायी गई। डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा दो पालियों में हुई। परीक्षा छह केंद्रों पर इनमें कस्तूरबा राजकीय इंटर कॉलेज, बीआरडी इंटर काॅलेज, जनता इंटर कॉलेज सोनूघाट, जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना, अशोक इंटर कॉलेज डुमरी रामपुर कारखाना और लाला करम चंद इंटर काॅलेज बैतालपुर में हुई। डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की दोनों पालियों में 3046 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, इनमें प्रथम पाली में कुल 1635 अभ्यर्थीयों ने परीक्षा देने के लिए नामांकन किया था। संवाद