फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार युवक की एनएच पर ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गांव के प्रदीप सिंह (25) नोएडा में काम करते थे। तीन दिन बाद उन्हें नोएडा जाना था। काम पर जाने से पहले वह कुशीनगर अपनी मौसी से मिलने गए थे। शुक्रवार की देर शाम वह बाइक से घर आ रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेतिमपुर से पहले पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में प्रदीप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने कसया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही भाई सूर्य प्रताप, पिता, मां और मौसी के घर के लोग दहाड़े मार कर रोने लगे। कुशीनगर पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। शाम को पटनवापुल स्थित छोटी गंडक नदी किनारे दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें