फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरकुलहा देवी के दर्शन के लिए जाते समय हादसे में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलहा देवी के दर्शन के लिए जाते समय हादसे में महिला की मौत
विज्ञापन

घाटी बाजार। भटनी थाना क्षेत्र के मोतीपुर भुआल की महिला तरकुलहा देवी के दर्शन के लिए जा रही थी, जिसकी सड़क हादसे में मौत हो गई।
भटनी के मोतीपुर भुआल निवासी सुखराज प्रसाद की पत्नी अजदीया देवी (62)बुधवार को तरकुलही देवी के दर्शन के लिए गांव के युवक सत्यवान प्रसाद के साथ बाइक से निकली थी। अभी वह गौरीबाजार से कुछ दूर आगे पहुंची ही थीं कि अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया, जिससे बाइकअनियंत्रित हो गई। वह सड़क पर गिर गई। उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। अस्पताल ले जाते समय उनकी रास्ते मे ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोग रोने लगे। परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव को गांव लाकर गंडक नदी के किनारे अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें