ट्रेन से कटकर युवक की मौत
लार रोड। भटनी वाराणसी रेल खंड पर हरि कुंडावल गांव के सामने मंगलवार की शाम ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। लार थाना क्षेत्र के मंगरइचा गांव निवासी अजय चौहान 20 पुत्र शिवशंकर चौहान की मंगलवार की देर शाम भटनी वाराणसी रेलखंड पर हरि कुंडावल गांव समीप एक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई । ट्रेन से युवक की मौत की सूचना पर आरपीएफ के एसआई रणधीर, कांस्टेबल दिलीप कुमार राय मौके पर पहुंचे। युवक टाइल्स मिस्त्री का काम करता था। अजय की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।