रुद्रपुर में डेंगू से अधेड़ की मौत
रुद्रपुर। नगर के आजाद नगर वार्ड में डेंगू से एक अधेड़ की इलाज के दौरान मौत का मामला प्रकाश में आया है। आजाद नगर वार्ड निवासी सुरेंद्र गुप्ता उम्र (55) वर्ष करीब 15 दिनों से बीमार चल रहे थे। जांच के दौरान उनका प्लेटलेट्स गिरने से परिवार के लोग गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए। वहां से चिकित्सकों ने हालत बिगड़ने पर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवार के लोग पहले उन्हें राममनोहर लोहिया अस्पताल ले गए। वहां के डॉक्टरों ने मरीज को पीजीआई या केजीएमयू ले जाने की सलाह दी। रविवार के शाम केजीएमयू पहुंचकर भर्ती होने के पहले ही उनकी मौत हो गई। डेंगू के मरीज के मौत के बाबत सीएचसी के अधीक्षक डा. धमेंद्र सिंह ने कहा कि मरीज सीएचसी पर नहीं आया। सूचना मिली है डेंगू से बचाव को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।