फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंड़िला की पोखरी में डूबने से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी में डूबने से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

बरठालाला। मईल थानाक्षेत्र के अंड़िला गांव के एक बुजुर्ग की पोखरी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। अंड़िला गांव के गोपीचंद (65) गांव के दक्षिण तरफ बृहस्पतिवार की शाम को पोखरी के पास शौच के लिए गए थे। उसी समय पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए। वह जब घर नहीं पहुंचे तो परिजन खोजते हुए पोखरी के पास गए। वहां बुजुर्ग का शव पानी के ऊपर तैर रहा था। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोखरे से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर परिवार में मिलते ही कोहराम मच गया। इस बाबत एसआई आनंद शंकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें