फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बस रोककर सगे भाइयों पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर नरौली खेम मोड़ के पास की घटना
विज्ञापन

- लार थाना क्षेत्र के बलदेव छपरा के रहने वाले है पीड़ित दोनों भाई
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के नरौली खेम मोड़ पर सरेराह बस रोककर सगे दो भाइयों पर जानलेवा हमले का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि एक कार से ओवरटेक कर कुछ लोगों ने पहले बस रोकी और चाकू, हाॅकी और फाइटर से लैस होकर चढ़ गए। हमलावरों ने एक भाई की गर्दन पर चाकू से प्रहार किया, लेकिन चाकू पकड़ने से उसके हाथ की एक अंगुली कट गई, जबकि दूसरे भाई की हमलावर पिटाई करने लगे।
यात्रियों ने विरोध करने पर मामला बढ़ते देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। घायलों को मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज कराया गया। लार थाना क्षेत्र के बलदेव छपरा निवासी श्रीकृष्ण के बेटे पुष्पेंद्र कुमार और अतुल राज गांव से बस में बैठकर देवरिया मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने जा रहे थे। आरोप है कि बस का पीछा करते हुए एक लग्जरी कार से गांव के कुछ लोग भी बस के पीछे-पीछे आ रहे थे। बस जैसे देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर खुखुंदू चौराहे से कुछ दूर आगे नरौली खेम मोड़ पर पहुंची। कार सवारों ने ओवरटेक कर बस रोक दिया।
विज्ञापन

इसके बाद मौके पर आठ-नौ की संख्या में असलहा, हाॅकी, चाकू और फाइटर लहराते हुए सभी बस में चढ़ गए। हमलावरों ने पहले अतुल राज की गर्दन पर चाकू से प्रहार किया, लेकिन उसने चाकू रोक लिया, जिससे उसकी एक अंगुली कट गई है। वहीं हमलावरों ने पुष्पेंद्र कुमार पर हाकी और फाइटर से हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया। यात्रियों ने जब विरोध जताया तो हमलावर दोनों भाईयों को धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

युवकों ने घटना की सूचना 112 पुलिस को दी। पुलिस की देखरेख में दोनों भाइयों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज कराया। दोनों भाइयों का आरोप है कि हमलावर बस में चढ़ने से मना करने पर परिचालक को भी धमकी देने लगे। युवकों के पिता ने बताया कि मेरे बेटों पर तीसरी बार हमला किया गया है। गांव के कुछ लोग आपसी रंजिश को लेकर बार-बार जानलेवा हमला कर रहे हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि पुलिस लार जांच पड़ताल करने गई है। आपसी विवाद को लेकर घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें