फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नदी में छलांग लगाने वाले युवक का दो दिन बाद मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। छोटी गंडक नदी से रविवार की देर रात एक युवक का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंचे लोगों ने उसकी पहचान भटनी थाना क्षेत्र के पयासी नोनिया टोला गांव के दीपक गुप्ता के रूप में की। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
भटनी थाना क्षेत्र के पयासी नोनिया टोला गांव निवासी दीपक गुप्ता (20) पुत्र रमेश गुप्ता शनिवार की सुबह करीब 10 बजे नदावर पुल से छोटी गंडक नदी में छलांग लगा दी। काफी खोजबीन के बाद घटना के दिन उसका पता नहीं चल सका। रविवार की देर रात ग्रामीणों ने एक शव नदी किनारे देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल उमेश कुमार वाजपेयी ने बताया कि दो दिन पूर्व युवक के नदी में छलांग लगाने की सूचना मिली थी। उसका शव रविवार की देर रात छोटी गंडक नदी मझौली राज नगर क्षेत्र के सीमा से बरामद हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें