बरियारपुर। दालान गांव के सामने छोटी गंडक नदी में बृहस्पतिवार को लोगों ने शव देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पानी से बाहर निकाल शिनाख्त करने में जुटी है। बरियारपुर थाना क्षेत्र के नौतन टोला दालान के पास दोपहर में अमितेश यादव नदी तट के तरफ टहल रहे थे। तभी नदी में पानी की सतह पर एक युवक का शव दिखाई दिया। उनके शोर मचाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। लगभग पैंतीस वर्षीय युवक के नाक से हल्का खून निकला हुआ था और शरीर पर अन्य कोई निशान नहीं पाया गया। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से शव की शिनाख्त में जुटी है। थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने कहा कि गंडक नदी से अज्ञात युवक का शव पाया गया है। जिसका सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।