- शनिवार की रात को घायल होकर इमरजेंसी पहुंचा था युवक
- इलाज कराने के बाद बाहर सो गया था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी के पास रविवार की सुबह एक युवक का शव मिला। वह सड़क हादसे में घायल होकर आया था। इलाज के बाद वह बाहर निकल कर सो गया। सुबह में वह मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के करिहवां निवासी राजेश (30) पुत्र बलवंत साहनी कहीं सड़क हादसे में शनिवार की शाम को घायल हो गया। उसे लोगों ने इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इलाज कराने के बाद राजेश इमरजेंसी के बाहर सो गया। सोए अवस्था में ही उसकी मौत हो गई। रविवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया था।