गौरी बाजार। क्षेत्र के ग्राम बनकटिया के समीप एक युवक का कीचड़ से सना शव पुलिस ने बरामद किया। मंगलवार की देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। हत्या की आशंका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
ग्राम खैरटियां के टोला बनकटिया के समीप सोमवार की देर रात कीचड़ में सना एक व्यक्ति का शव देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कीचड़ से बाहर निकाला। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से बातचीत की। लेकिन घटना के दूसरे दिन देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो पाई।