फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चार दिन बाद भी नहीं मिला नदी में डूबे युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। छोटी गंडक नदी के सोन्हुला रामनगर घाट पर मंगलवार की शाम में एक युवक नदी में डूब गया। चार दिन बाद भी शव बरामद नहीं हुआ है़। परिजन सुबह से देर रात तक नदी के विभिन्न घाटों पर घूम-घूम कर तलाश कर रहे हैं। पुलिस से तलाशी के लिए एसआरडीएफ की मांग की गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हरैया गांव निवासी राजकुमार सिंह (21) पुत्र सूर्यभान सिंह मंगलवार की शाम में रहस्यमय ढंग से नदी में डूब गया था। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया है़। इधर, परिजन छोटी गंडक नदी के सोंहुला रामगर, बालपुर श्रीनगर, मैनपुर, गंगाधर बाबा, सबवट, सिरवनिया, पटनवापुल गोरयाघाट आदि घाटों पर सुबह से देर शाम तक युवक के शव की तलाश कर रहे हैं, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल पा रहा है। इस बीच युवक के पिता ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी। कहा कि युवक के दोस्त उसको बहला-फुसलाकर नदी में नहाने की बात बोलकर ले गए। पहले उसे शराब पिलाई और बाद में सोन्हुला रामनगर नदी घाट पर ले जाकर नाव पर चढ़ा कर धक्का देकर डुबो दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जांच अधिकारी अब्बास जैदी ने बताया कि दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें