फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक का मिला शव, हत्या की आशंका

Thu, 18 Jul 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू क्षेत्र के पुरैना पतला के पास मिले की शव की नहीं हो पाई शिनाख्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। पुरैना पतला के पास बुधवार की सुबह करीब 6 बजे टहलने निकले लोगों ने 20 वर्षीय युवक का शव फोरलेन सड़क पर पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास गांवों के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मौके पर खून पड़ा था।
पेट में लगे चोटों को देखकर प्रतीत हो रहा है कि युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई होगी। लोग भी हत्या कर शव फेंकने की ही आशंका जता रहे है। जबकि पुलिस दुर्घटना मान रही है। 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। युवक का शव मिलते ही पूरे क्षेत्र में यह बात फैल गई। धीरे-धीरे मौके पर लोग जुट गए। इसी बीच सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि युवक के पेट पर जख्म के निशान हैं। हाथ पर भी घाव थे। थानेदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के पेट पर कई जगह घाव के निशान हैं। 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें