फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नाले में मिला युवक का शव, पहचान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। गोरखपुर रोड स्थित केनरा बैंक के पास बृहस्पतिवार को नाले में एक युवक का शव मिला। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शव की पहचान के लिए प्रयास किया, लेकिन उसके पास से ऐसा कोई कागजात नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके।
विज्ञापन

दोपहर में सड़क किनारे बड़े नाले में करीब 30 वर्षीय युवक का शव लोगों ने पड़ा देखा। शव मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक काले रंग की पैंट और शर्ट पहन रखी थी। शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह कई दिन पुराना है। उसकी जेब से एक-एक के दस रुपये के सिक्के मिले हैं। कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। मोर्चरी में शव रखवा दिया गया है। 72 घंटे बाद नियमानुसार पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें