फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राप्ती नदी में उतराया मिला युवक का शव

Fri, 27 Oct 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। मदनपुर कस्बा के सेमरा पुल के पास राप्ती नदी में शुक्रवार को केवटलिया गांव निवासी बलराम यादव (22) पुत्र रामगोविंद यादव का शव उतराया मिला। जानकारी होने पर घर में रोना-पिटना मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। केवटलिया गांव निवासी बलराम बुधवार को मूर्ति विसर्जन कराने सेमरा पुल पर आया था, जहां विसर्जन के दौरान वह नदी में गिर गया। दो दिन बाद शव मिलने पर पत्नी दहाड़े मारने लगी। जबकि माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल था। बलराम पूर्व में भी एक बार नदी में गिर गया था। जिसे लोगों ने डूबने से बचा लिया था। मदनपुर थानाध्यक्ष नवीन चौधरी ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें