फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका

Tue, 17 Oct 2023 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
लार में अज्ञात शव मिलने के बाद जुटी ​भिड़
विज्ञापन
लार। नगर के गांधी मोड़ पर मंगलवार की सुबह सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला। उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुट गई। सफलता नहीं मिलने पर शव को मोर्चरी भेज दिया गया।
विज्ञापन

लार-भाटपाररानी मार्ग पर रोज की तरह सुबह की सैर के लिए निकले थे। इसी बीच लोगों ने देखा कि गांधी मोड़ स्थित एक दुकान के टीन शेड के पास युवक का शव पड़ा है। युवक ने सफेद शर्ट व हल्के नीले रंग की पैंट पहनी थी। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे और खून लगा था। यह देख लोगों ने शोर मचाया। इसकी जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने लार पुलिस को शव मिलने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक की जेब से बरहज से भटनी स्टेशन तक का रेलवे का टिकट मिला है, जो पांच अक्तूबर का है। प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चौधरी ने बताया कि एक अज्ञात युवक का शव मिला है। चोट का निशान मिला है। शव को मोर्चरी भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

युवक के पास से नहीं मिला मोबाइल
लार। लार-भाटपाररानी मार्ग पर मिले युवक के शव के पास से मोबाइल नहीं मिला, जिससे पुलिस को उसकी शिनाख्त करनें में दिक्कत हो रही है। पुलिस युवक के पहचान के लिए जनपद के थानों सहित बिहार के सीमावर्ती थाने की भी मदद ले रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें