गेंहू के खेत में शव मिलने के बाद जांच पड़ताल करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित देवपार व मधवापुर गांव के बीच रमेश जायसवाल के गेहूं के खेत में एक युवक का शव कोतवाली पुलिस ने बरामद किया है। जांच के दौरान उसकी शिनाख्त बनकटा थाना क्षेत्र के कोठिलवा गांव के रहने वाले नितेश कुमार सिंह (30) वर्ष पुत्र अशोक सिंह के रूप में हुई।
घटनास्थल पर गेहूं की फसल आधा कठा तक बर्बाद हुआ है। इससे लगता है कि मृतक हत्यारों से काफी देर तक अपने बचाव में संघर्ष किया है। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने घटना स्थल पहुंच शव की शिनाख्त की। मृतक के चाचा अनिल सिंह पुत्र बासदेव सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि 25 दिसंबर की शाम को घर से गांव के कुछ युवक भतीजे को बुलाकर ले गए थे। देर रात तक
घर नहीं पहुंचे तो रात से ही परिजन खोजने लगे। सुबह करीब दस बजे इसकी जानकारी हुई। इस मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक का मोबाइल एक अन्य युवक के पास से पुलिस बरामद कर उसके आधार पर संदिग्धों की तलाश कर रही है। सूत्रों के मुताबिक नगर के एक बीयर बार में मृतक के साथ कई लोग मौजूद रहे। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि शव बरामद की गई है। इस मामले में संदिग्धों से पूछताछ चल रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।