फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फंदे से लटकता मिला छात्रा का शव, गांव में मचा हड़कंप

Thu, 07 Sep 2023 02:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

ग्रामीणों के अनुसार संगीता ने सोनम के कहने पर चार माह पूर्व गांव के ही एक शख्स से दूसरी शादी की है। जो इस समय मुंबई में है। सोनम के पास मिला मोबाइल बंद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सोनम का फाइल फोटो   सोर्स परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में बरहज क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में मंगलवार की रात एक छात्रा का शव छत की कुंडी से फंदे के सहारे लटका मिला। जानकारी होने पर घर में रोना-पिटना मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


बरहज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी सोनम पाल (16) का शव शाम को उसके कमरे में कुंडी से फंदे के सहारे लटका मिला। जिसे देख मां संगीता देवी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

कपरवार चौकी इंचार्ज महेंद्र मोहन मिश्र हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को लोगों ने नीचे उतारा। सोनम की मौत से गांव के लोग हतप्रभ हैं। इसको लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। लोगों ने बताया कि 10 वर्ष पूर्व पिता महाबल की मौत के बाद से सोनम मां के साथ रहती थी। बेटी की मौत के बाद संगीता रह-रह कर बेहोश हो जा रहीं थीं। इस संबंध में इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


मोबाइल खोल सकता है सोनम की मौत का राज
लक्ष्मीपुर निवासी सोनम पाल बरहज के एक इंटर काॅलेज की छात्रा थी। पुलिस उसका मोबाइल साथ ले गई है। जिससे लोग सोनम की मौत का राज राज खुलने के लोग कयास लगा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार संगीता ने सोनम के कहने पर चार माह पूर्व गांव के ही एक शख्स से दूसरी शादी की है। जो इस समय मुंबई में है। सोनम के पास मिला मोबाइल बंद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें