फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध महिला और 40 वर्षीय व्यक्ति का मिला शव

Wed, 26 Jul 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। खुखुंदू मत्स्य पालन विभाग के पास मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 40 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक खुखुंदू गांव का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, खुखुंदू चौराहे से पांच सौ मीटर दूरी पर करीब 65 वर्षीय महिला का शव मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक खुखुंदू गांव निवासी हरीश पटेल (40) मेहनत मजदूरी कर पत्नी कालिंदी देवी, बेटा राज, बेटी पिंकी, प्रिया और श्रेया का भरण पोषण करते थे। मंगलवार को वह घर से चौराहे की तरफ काम की तलाश में जाने की बात कहकर निकले। इसके बाद मत्स्य पालन विभाग के परिसर में उनका शव मिला। सूचना मिलने के बाद पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पत्नी और बेटियां बदहवास हैं। गांव वालों का कहना है कि हरीश परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। अब परिवार के सामने दो जून की रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
उधर, खुखुंदू चौराहे से पांच सौ मीटर दूरी पर करीब 65 वर्षीय महिला का शव मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आस पास के लोगों ने बताया कि महिला रोजाना खुखुंदू चौराहे से लेकर अगल-बगल घूमते हुए दिखाई पड़ती थी। महिला बोल नहीं पाती थी। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि खुखुंदू गांव निवासी मजदूर हरीश का शव मत्स्य पालन परिसर में मिला है। जबकि महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें