फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria: गायब युवक का शव घर में ही मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 11 Dec 2022 06:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया

सार

देवरिया के एक युवक रामनाथ का पत्नी से झगड़ा हुआ था, वह किसी को बिना बताए घर से चला गया था, काफी खोजने के बाद उसकी कोई पता नहीं चला। लेकिन अगली सुबह उसका शव घर के अंदर पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया में दोपहर से गायब युवक का शव अगले दिन रविवार की सुबह घर में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की मौत की सूचना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को घर में रखने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


रामनाथ देवरिया के निवासी सराफत सिद्दीकी पुत्र मुर्तुजा मछली व्यवसाय करते थे। पत्नी सदीना खातुन के अनुसार सुबह में वह झगड़ा करने लगे, तो उनको कमरे में बंद कर पुलिस के पास चली गई। वापस घर आने पर देखा, तो वह कमरे की खिड़की तोड़कर भाग गए। दोपहर से गायब होने के बाद उनकी कोई सूचना नहीं मिली। रात में काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिवार के सभी लोग खाना खा कर सो गए। 

सुबह में युवक को कमरे में अचनाक देख, उसे जगाने के लिए गए, तो वह बेहोश मिला। उसके गले पर निशान था। शोर करने पर लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के गले पर निशान देख परिजनों ने हत्या कर शव को घर के अंदर रखने का आरोप लगाया है। सदर कोतवाल कपिल देव चौधरी ने बताया कि घर में शव मिला, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें