महुआडीह थानाक्षेत्र का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया। हेतिमपुर छोटी गंडक नदी किनारे बुधवार को एक अधेड़ का शव मिला। इससे वहां लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त कराकर आवश्यक कार्रवाई की।
महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर कस्बा स्थित छोटी गंडक नदी के किनारे बुधवार को स्थानीय लोगों ने एक शव देखकर शोर मचाया। जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई। पुलिस की सूचना पर पहुंचे उसके गांव के लोगों ने मृतक की पहचान बिकाऊ राजभर (55), निवासी कोतवाली कसया, वार्ड नंबर 6, सिरसिया के रूप में की। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह पिछले दिनों इधर देखा गया था। बताया जा रहा है कि उसके घर कोई नहीं है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई की। इस संबंध में एसओ महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि छोटी गंडक नदी के किनारे एक शव मिला उसकी पहचान बिकाऊ कसया निवासी के रूप में हुई। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।