फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कपरवार संगम तट के पास मिला छात्रा का शव

Wed, 26 Jul 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। छात्रा निक्की का शव मंगलवार को क्षेत्र के कपरवार स्थित संगम तट के निकट गोरखपुर जनपद की सीमा में नदी में उतराता मिला। जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गोरखपुर और देवरिया की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के पटना चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

छात्रा निक्की सोमवार को स्कूल के लिए निकली थी। उग्रसेन पुल से उसने नदी में छलांग लगा दी थी। इसके बाद से ही परिजन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें उसकी तलाश में लगीं थीं। इसी बीच लोगों को पुल से दक्षिण संगम तट से पश्चिम गोरखपुर जनपद की सीमा में नदी में कुछ उतराता दिखाई दिया, जिसे देख लोग शोर मचाने लगे। उसे किसी तरह बाहर निकाला गया तो 11वीं की छात्रा निक्की का शव था। पुत्री का शव मिलने पर मां रजिया देवी का दहाड़े मारने लगीं। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि शव गोरखपुर जनपद में मिलने के कारण पटना चौकी पुलिस कार्रवाई करने के लिए ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें