फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रेलवे ट्रैक पर मिला बुजुर्ग महिला का शव, शिनाख्त नहीं

Fri, 05 May 2023 04:34 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

देवरिया-भटनी रेल मार्ग पर खजुरी करौता गांव के पास रेलवे ट्रैक किनारे शुक्रवार सुबह गांव वालों ने एक बुजुर्ग महिला का शव देखा। शव मिलने की सूचना पलभर में ही पूरे गांव में फैल गई। मौके पर लोग जुट गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में खुखुंदू थाना क्षेत्र के खजुरी करौता रेलवे ट्रैक पर मिले एक बुजुर्ग महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शुक्रवार की सुबह गांव वालों ने ट्रैक पर शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों को इकट्ठा कर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस का कहना है कि मृतक महिला की उम्र तकरीबन 60 वर्ष है। शव को देवरिया मर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन


देवरिया-भटनी रेल मार्ग पर खजुरी करौता गांव के पास रेलवे ट्रैक किनारे शुक्रवार सुबह गांव वालों ने एक बुजुर्ग महिला का शव देखा। शव मिलने की सूचना पलभर में ही पूरे गांव में फैल गई। मौके पर लोग जुट गए।

उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस शव की पहचान कराने की कोशिश की। हालांकि पहचान नहीं हो पाई। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग महिला की बृहस्पतिवार रात को किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। गांव वाले भी बता रहे हैं कि मृतक को विक्षिप्त हालात में इधर घूमते हुए देखा गया था।
विज्ञापन


मृतक लाल रंग की साड़ी और नीले रंग की ब्लाउज पहनी हुई थी। बाल सफेद हैं। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पहचान के लिए शव को देवरिया मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें