फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पेड़ की डाली से लटका मिला बिहार के युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा रेलवे स्टेशन के पास स्थित बगीचा में हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भाटपाररानी। बनकटा रेलवे स्टेशन के पास स्थित बगीचे में शनिवार सुबह एक पेड़ की डाली में फंदे से लटका युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। बनकटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म फार्म संख्या दो के उत्तर में बगीचा है, जहां लोग कभी-कभार जाते हैं। सुबह एक व्यक्ति बगीचे की तरफ गया तो अंदर का नजारा देख वह अवाक रह गया। एक युवक का शव फंदे से लटक रहा था। इसके बाद किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। मिले मोबाइल से शिनाख्त अनूप बैठा पुत्र डोमन उर्फ दिलीप बैठा, थाना आसाव जिला सिवान बिहार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार युवक शुक्रवार को गौरी बाजार के लिए निकला था। वह कैसे वहां पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं है। रात में फोन करने पर घंटी बज रही थी, लेकिन उठा नहीं। थानाध्यक्ष मुकेश मिश्र ने बताया कि युवक के जेब से गौरीबाजार से मैरवा का टिकट मिला है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें