फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गेहूं के खेत में मिला युवक का शव, सनसनी

Sun, 19 Jan 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखान। गेहूं के खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची रामपुर कारखाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के विशुनपुरा से रुस्तमपुर जाने वाले सड़क किनारे खेत में साइकिल गिरा दिखा। राहगीरों के शोर मचाने पर आसपास के लोग खेत के पास पहुंचे। साइकिल के बगल में ही खेत के अंदर एक युवक गिरा दिखा। गेहूं के खेत में युवक के पड़े होने की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। युवक के चेहरे पर कई जगह चोट के निशान थे। किसी ने इस बात की सूचना रामपुर कारखाना पुलिस को दे दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शिनाख्त की कोशिश शुरू की। युवक की पहचान धर्मेंद्र राजभर 42 वर्ष पुत्र मिठाई राजभर निवासी सहबाजपुर के रूप में हुई। वह देवरिया में मजदूरी करता था। रात को वह साइकिल से घर लौट करता था। शुक्रवार की रात वह साइकिल से घर लौटने के दौरान खेत में गिर गया और उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विशुनपुरा के पास गेहूं के खेत में एक युवक का शव मिला है। पहचान हो गई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें