फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 26 Nov 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट, देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के मिश्रौली गांव में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर शव लटका मिला।
विज्ञापन

मिश्रौली गांव के रहने वाले चंदन प्रसाद (32 वर्ष) पुत्र रामसूचित प्रसाद का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। घरवालों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष तरकुलवा मृत्युंजय राय मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चंदन के दो बेटे हैं। बड़ा अनीश 10 वर्ष व छोटा बेटा अंकेश 7 वर्ष का है। पत्नी आशा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें