फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क किनारे युवक का मिला शव, पहचान नहीं

Thu, 07 Sep 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। बनकटा थाना क्षेत्र के सलेमपुर-मैरवा मार्ग पर सोहनपुर के पास एक गैस एजेंसी के सामने बुधवार को सुबह संदिग्धावस्था में करीब 36 वर्षीय युवक का शव सड़क के किनारे मिला। उसकी हत्या कर शव फेंकने की आशंका व्यक्त की जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी है। युवकी की पैंट तथा शर्ट थोड़ी ही दूरी पर रखी हुई मिली। उसके बदन पर केवल अंडरवियर था। थानाध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें