फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बंद कमरे में पंखे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विवेक की फाइल फोट़ो
विज्ञापन
पिता से विवाद होने पर उठाया आत्मघाती कदम, बनकटा थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुरा में हुई घटना
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपार रानी। बनकटा थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुरा में सोमवार की रात एक 21 वर्षीय युवक ने गले में रस्सी का फंदा लगाकर कमरे के अंदर पंखे से लटक कर जान दे दी। रात्रि में ही परिजनों ने खिड़की से देखकर शोर मचाया। मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस रात में ही पहुंचकर शव को उतरवाया।



ग्राम जैतपुरा निवासी भृगु खरवार का छोटा पुत्र विवेक खरवार की रात में किसी बात को लेकर पिता से विवाद हो गया था। विवाद के बाद विवेक कमरे में सोने चला गया। परिजनों ने सोचा कि वह सो गया होगा। पर सोने के बजाय उसने गले में रस्सी का फंदा लगाकर कमरे में पंखे से लटक कर जान दे दी। रात में ही परिजन लघु शंका करने उठे तो खिड़की के रास्ते विवेक को पंखे से लटका देखकर चीख-पुकार करने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष बनकटा मुकेश मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सबसे छोटा था विवेक
तीन भाइयों में विवेक सबसे छोटा था। बड़ा भाई विजय खरवार विकलांग है। घर पर ही रहता है। दूसरा भाई अविनाश घर पर ही मजदूरी करता है। तीनों भाइयों में केवल दूसरे भाई अविनाश की शादी हुई है। विवेक की मौत से माता सुभावती देवी का रोते रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें