फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जेल से रिहा शख्स का पेड़ से लटका मिला शव

विज्ञापन
उमेश प्रसाद का फाइल फोटो
विज्ञापन
-बुधवार की शाम बाइक से महिला से टकराने पर हुआ था विवाद
विज्ञापन

-परिजन लगा रहे हत्या कर शव लटकाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। तीन माह पहले जेल से रिहा होकर लौटे शख्स का शव बृहस्पतिवार की सुबह पेड़ से लटका मिला। बुधवार की शाम उसकी बाइक से एक महिला के टकराने पर बोहाबार चौराहे पर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। परिजन विवाद करने वालों पर हत्या कर शव पेड़ से लटका देने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेज छानबीन में जुटी है।
महेशपुर गांव निवासी उमेश प्रसाद (50) तीन माह पहले जेल से छूटकर घर आया था। वह गोरखपुर के बौठा गांव में बहन रेशमा के घर अक्सर रहता था। परिजनों के अनुसार बुधवार की शाम वह महेशपुर गांव से भांजे अनिल की बाइक लेकर बहन के घर जा रहा था। देवरिया गोरखपुर जिले के सीमा पर स्थित बोहाबार चौराहे पर बाइक से एक बुजुर्ग महिला को चोट लग गई। इसको लेकर चौराहे के कुछ लोगों ने विवाद कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि घायल महिला के उपचार के लिए पैसे मांगने पर उन्होंने उमेश प्रसाद को देर रात तक बैठाया रहा। बृहस्पतिवार की सुबह महेशपुर गांव से सटे जंगल लालपुर गांव के मोड़ स्थित एक पेड़ पर उसका शव मिला। उसके गले में गमछा बंधा था। हाथ उसका टहनियों के सहारे लटका था। शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घरवाले बाइक टकराने पर हुए विवाद करने वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।


बेटी की हत्या के आरोप में जेल गया था मृतक

उमेश प्रसाद नौ साल पहले अपनी बेटी रिंकी की हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद अक्सर वह बहन रेशमा के घर रहता था। उसके मरने की खबर सुन पत्नी सोनमती नाबालिग बेटा संतोष का रो-रो कर बुरा हाल था। गांव वालों ने घटना की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें