फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नाले में मिला विक्षिप्त युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
-रात से घर से था गायब, अक्सर बिना बताए घर से गायब हो जाता था, देर शाम आता था घर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के बढ़या बुर्जुग गांव के पास नकटा नाले में सोमवार की सुबह एक युवक का शव मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था।
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सांडा गांव निवासी मंजीत कुमार (18) पुत्र श्रीराम प्रसाद, परिजनों की मानें तो मानसिक रूप से विक्षिप्त था। अक्सर वह घर से निकल जाता था और शाम तक आ भी जाता था। रविवार की रात को वह घर से निकल गया, परिजनों को लगा की कहीं गया होगा आ जाएगा, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। सोमवार की सुबह उसका शव सुरौली थाना क्षेत्र के बढ़या बुजुर्ग गांव के पास से गुजरे नकटा नाले में लोगों ने देखा। मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था, वह केवल अंडरवियर में था। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मां राबड़ी देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। युवक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। तीन भाई रंजीत, मनीष व रोशन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें