रेल लाइन के किनारे मिला केवड़ा के युवक का शव, सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान
देवरिया। सदर कोतवाली के क्षेत्र के मेहड़ा पुरवा गांव के पास एक युवक का शव रेल लाइन के किनारे मिला। दोपहर बाद सोशल मीडिया पर के जरिए पहचान हुई।
रविवार की सुबह मेहड़ा पुरवा गांव के पास स्थित कांशीराम आवास के पास रेल लाइन के किनारे एक 40 वर्षीय युवक का शव लोगों ने अर्द्धनग्न अवस्था में देखा। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव के पास जांच-पड़ताल की। लेकिन मृतक के पास से कोई ऐसा कागजात नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस को आशंका है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी बीच शव का फोटो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो दोपहर बाद उसकी पहचान भटनी थाना क्षेत्र के केवड़ा गांव निवासी सूरज यादव पुत्र रामबेलास के रूप में हुई है।