फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बेटी ने की जिद तो पैदल राम लला के दर्शन को निकल पड़े गणेश

Thu, 18 Jan 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सिवान जिले के मकरियार के पूर्व मुखिया गणेश शाह के साथ है बेटी भी
विज्ञापन

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होना चाहते हैं दोनों

सलेमपुर। बेटी की जिद पर पड़ोसी राज्य बिहार के सिवान जिले की मकरियार पंचायत के पूर्व मुखिया गणेश शाह पैदल ही राम लला के दर्शन को निकल पड़े हैं। बेटी सानिया भी साथ है। वह 21 जनवरी तक अयोध्या पहुंचना चाहते हैं, जिससे 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हो सकें।
विज्ञापन

गणेश शाह 2011 से 2016 तक मकरियार पंचायत के मुखिया रह चुके हैं। अयोध्या में राम लला के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की खबर मिलते ही उनकी बेटी सानिया के मन में पैदल चलकर भगवान श्रीराम के दर्शन की लालसा जगी। बेटी की जिद पर गणेश मंगलवार दोपहर हाथ में भगवा झंडा और तिरंगा लेकर पैदल यात्रा पर निकल पड़े। बुधवार सुबह नौ बजे वह सलेमपुर पहुंचे। जगह-जगह लोगों ने उनका और उनकी बेटी का स्वागत किया। सानिया ने बताया कि काफी दिनों तक टेंट में भगवान श्रीराम ने दिन रात गुजारी थी। अब उनके लिए अयोध्या में भव्य मंदिर बन रहा है। प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। इसलिए हम पैदल यात्रा कर भगवान राम के दरबार में मत्था टेकने निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें