पुरवा चौराहे से जेल तक डिवाइडर पर यूनिपोल लगने से नहीं लग पाए थे प्रकाश पोल
बिजली के खंभों पर प्रकाश बल्ब लगाकर उजाला कर रही थी नगर पालिका
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर पालिका शहर को चकाचौंंध करने की तैयारी में है। सिविल लाइंस रोड के डिवाइडर पर लगाए गए यूनिपोल हटाए जाएंगे। यहां अब प्रकाश पोल लगेंगे, ताकि मुख्य मार्ग पर अंधेरा न रहे। चार साल पूर्व फोरलेन का निर्माण होते ही नगर पालिका ने विज्ञापन से आय बढ़़ाने के लिए पुरवा चौराहा से जेल तक डिवाइडर के बीच 40 यूनिपोल लगवा दिया। बाद के दिनों में जब प्रकाश पोल लगाने की बात आई तो वायरिंग में अवरोध उत्पन्न हो गया। इसके चलते प्रकाश बल्ब बिजली के खंभों पर लगवाए दिए गए। सड़क किनारे लगीं 110 वाट की लाइटें पर्याप्त रोशनी नहीं दे पा रही हैं। शाम ढलते ही फोरलेन के बीच अंधेरा छा जाता है। इससे राहगीरों को दिक्कत उठानी पड़ती है। जबकि हाल के दिनों में शहर के विस्तारित इलाकों में सड़क के बीच प्रकाश पोल लगने से बाहरी इलाके जगमग हो रहे हैं। आईटीआई से सब्जी मंडी तक व भीखमपुर रोड में सुव्यवस्थित लाइटें लगी हैं।
यूनिपोल से 22 लाख आय
नगर पालिका प्रत्येक यूनिपोल से करीब 22500 रुपये सालाना टैक्स वसूलती है। शहर में लगे कुल 73 यूनिपोल से 22 लाख रुपये सालाना राजस्व मिलता है। अन्य विज्ञापन मद से छह लाख की आय होती है।
-
कोट
शहर के सिविल लाइंस रोड पर प्रकाश बल्ब सड़क किनारे बिजली के खंभों पर लगाए गए हैं। इसके चलते पर्याप्त रोशनी नहीं मिल पाती। मैंने लिपिक से यूनिपोल का ब्योरा मांगा है। ज्यादातर यूनिपोल का रिन्यूअल नहीं हुआ है। डिवाइडर पर लगे ऐसे यूनिपोल शिफ्ट कराए जाएंंगे। - अलका सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका