फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरा : मोहन सेतु के करीब पहुंची कटान करती सरयू

Thu, 02 Oct 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
परसिया-विशुनपुर में कटान करती नदी। संवाद  
विज्ञापन
बरहज। सरयू नदी निर्माणाधीन मोहन सेतु के दक्षिणी पिलर के पास कटान कर रही है। इससे दियारा क्षेत्र के गांवों में दहशत है। कटान के कारण पुल पर भी खतरे का अंदेशा है। दक्षिणी पिलर से करीब तीन किलोमीटर पूरब तक नदी कटान कर रही है। बरहज में सरयू तट स्थित निर्माणाधीन मोहन सेतु के दक्षिणी छोर पर पुल पर कार्य बाकी है। दक्षिणी छोर पर बने पिलर के पास से करीब तीन किलोमीटर पूरब तक नदी प्रतिदिन करीब दो से तीन फीट कटान कर रही है। दियारा के मंजनाथ, संजय यादव, अशोक यादव, ओमप्रकाश यादव, मोदी कुमार, राजमंगल आदि का कहना है कि पिछले करीब तीन-चार माह से नदी कटान कर रही है। जिससे 100 एकड़ से अधिक कृषि भूमि नदी में विलीन हो चुकी है। लोगों का यह भी कहना है कि शिकायत के बाद भी विभाग की ओर से कोई ठोस इंतजाम नहीं कराया गया है। जिससे लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। नदी के रूख को लेकर लोग काफी सकते में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें