फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डांसरों से अश्लीलता, विरोध पर पीटा

Sat, 06 Apr 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, पुलिस पीड़ित को भेजी मेडिकल कराने
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक डांसर ने अपने बाहरी डांसर साथियों को दो दिन पहले रात्रि में भोजन पर बुलाया था। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने डांसरों से अश्लीलता करते हुए अभद्रता शुरू कर दी। डांसर ने विरोध जताया तो उसकी पिटाई कर दी। इससे उसके सिर में चोटें आई हैं। उधर, शुक्रवार को फिर से मनबढ़ों ने डांसर की दोबारा पिटाई कर दी। नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया गया।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक परिवार के साथ घर पर रहता है। युवक नाचने-गाने का काम करता है। दो दिन पूर्व दरवाजे पर बाहरी डांसरों को बुलाकर भोजन करा रहा था। इसी बीच कुछ युवक उसके दरवाजे पर पहुंचे और डांसरों से अश्लीलता करने लगे। डांसर और उसकी पत्नी ने उन्हें घर जाने को कहा तो हंगामा करते हुए उलझ गए। आरोप है कि युवकों के परिवार वाले भी आ धमके और डांसर की जमकर पिटाई कर दी। शुक्रवार की सुबह भी मनबढ़ों ने इसी बात को लेकर डांसर को बुरी तरह से मारा-पीटा।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि डांसर ने तहरीर दी है। उसे पुलिस कस्टडी में मेडिकल कराने के लिए भेजा गया है। दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि इस तरह की किसी घटना की हमें जानकारी नहीं है। होने पर कार्रवाई कराई जाएगी।

मां-भाभी और बहन को पीटा, पड़ी तहरीर

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने किसी बात को लेकर मां, भाभी और बहन की पिटाई कर दी। खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला का आरोप है कि पति बाहर रहते हैं। देवर मारते-पीटते हैं। बीच-बचाव करने पर अपनी मां और बहन को भी पीटते हैं। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन




प्रेमिका से बात करने से मना किया तो माता-पिता और बहन को पीटा

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से फोन पर बात करते देखकर मना करने पर एक युवक ने माता-पिता और बहन की पिटाई कर दी। बहन की नाक पर गंभीर चोटें आई हैं। दूसरी शादीशुदा बहन चोटिल बहन को लेकर थाने पहुंची। खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक का लंबे समय से बड़ी बहन की ससुराल में किसी अंतरजातीय लड़की से प्रेम-प्रसंग चलता आ रहा है। युवक के घरवाले इसका विरोध कर रहे हैं। यह बात युवक को नागवार गुजर रही है। युवक ने कुछ दिन पहले इसी को लेकर माता-पिता को मारा-पीटा था। शुक्रवार को दोपहर में वह फिर से प्रेमिका से फोन पर बात कर रहा था। बहन ने मना किया तो वह आगबबूला हो गया और बहन को मारपीट कर जख्मी कर दिया। बहन की नाक और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि अगर इस तरह की बात है तो दोषी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें