फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ग्राम प्रधान समेत चार पर दलित उत्पीड़न का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी के पिपरा देवराज गांव का मामला, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। भटनी क्षेत्र के पिपरा देवराज गांव में बटाही का खेत जोतने पर कुछ लोगों ने दंपती की पिटाई कर दी। शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को ग्राम प्रधान समेत चार पर एससी/एसटी आदि का केस दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भटनी के पिपरा देवराज गांव में ज्ञानती देवी ने गांव के ही एक शख्स का खेत बटाही पर ली है। वह शुक्रवार को खेत की जुताई करवा रही थी। तभी गांव के प्रधान अवधेश सिंह, प्रभुनाथ सिंह अपने परिवार के साथ पहुंचे और अपना जमीन बताते हुए दंपती की पिटाई करने लगे। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कर पीड़ितों को बचाया। ज्ञानती देवी की तहरीर पर पुलिस ने प्रभुनाथ सिंह, ग्राम प्रधान अवधेश सिंह, राजू सिंह और रितेश सिंह पर मारपीट, जान से मारने की धमकी, एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं केस दर्ज किया है। एसओ वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि शिकायत पर ग्राम प्रधान समेत चार लोगों पर दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। मामले का विवेचना क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें