देसही देवरिया। क्षेत्र में सोमवार को किसी भी गैस एजेंसी पर गैस लेकर वाहन नहीं पहुंचा। उपभोक्ताओं गैस के लिए एजेंसियों का चक्कर काटने को विवश हैं। क्षेत्र में हेतिमपुर, भटनी दादन, पिपरा मदन गोपाल सहित तीन गैस एजेंसियां हैं। सोमवार की सुबह तीनों एजेंसियों पर गैस के लिए उपभोक्ता पहुंचे। लेकिन, पता चला कि गैस लेकर वाहन के आने की उम्मीद नहीं है। कुछ घंटों तक ग्राहक लाइन में खड़े रहे। फिर कुछ देर बाद विवश होकर, खाली सिलिंडर लेकर लौट गए। बुकिंग में नंबर आने के दस दिन बाद भी नहीं मिल पा रहा है।